फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two corona infected people died in two days

दो दिन में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two corona infected people died in two days
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन राहत की बात है कि ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार व वीरवार दो दिन में जिले में 284 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक दंपती भी शामिल हैं। इसके अलावा इनके दो बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा ठीक होने वालों की संख्या भी 385 तक पहुंच गई है। जिले में इस समय 646 सक्रिय केस हैं। संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या 101 अधिक रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अर्बन इस्टेट निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग पहले से ही गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा वीरवार को विजय नगर निवासी एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी मौत हुई है। यह महिला भी हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थी। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1242 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 248 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि ठीक होने वालों की संख्या 217 रही। बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या 783 रही। वहीं वीरवार को जिले में 182 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। इनमें से 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वीरवार को ठीक होने वालों की संख्या 168 रही। वीरवार को एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 646 रह गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 23459 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22272 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक 541 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 646 है। तीसरी लहर के दौरान जनवरी महीने में अब तक संक्रमण 9.88 प्रतिशत की दर से फैल रहा है जबकि अभी तक 71.05 प्रतिशत लोग रिकवर कर चुके हैं जबकि 0.22 प्रतिशत लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक संक्रमित हैं। शहर के 315 तथा गांवों में 331 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों के सैंपल ले रहा है। अब तक जिले के 431323 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। आरटीपीसीआर लैब में भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। लोगों को काफी सावधान रहना होगा। जिले में लगातार एक्टिव केसों की संख्या कम हो रही है। यदि लोग लगातार सावधानी बरतेंगे तो हम जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed