फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two corer proprit rak in pillukhada

पिल्लूखेड़ा में प्रदर्शनकारियों ने दो करोड़ की संपत्ति को किया स्वाह

Mon, 22 Feb 2016 11:59 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जाट आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पिल्लूखेड़ा में लगभग दो करोड़ रुपये की सरकारी व निजी संपत्ति को जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस थाने से पुलिस का असलाह लूटने लिया और ब्लाक के सभी सरकारी कार्यालयों में आग लगाने पर पुलिस ने 130 लोगों को नामजद करके लगभग तीन हजार लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिल्लूखेड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीस फरवरी को जाट समुदाय के आंदोलन का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों कस्बे में घुस गए। जहां पर उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और वहां से पुलिस के असलाह को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस थाने में हमला कर दिया और पुलिस कर्मचारियों को अंदर होने के बावजूद थाने में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस कर्मचारी किसी तरीके से अपनी जान बचाकर बाहर निकले। लेकिन इस दौरान उपद्रवियों ने थाने के अंदर रखा पुलिस के असलाह को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने व अन्य सरकारी कार्यालयों में खड़े वाहनों को भी आग लगा दी। उपद्रवियों ने उप-तहसील भवन, बीडीपीओ कार्यालय के भवन, सीडीपीओ कार्यालय के भवन, पटवार भवन, रेलवे स्टेशन सहित थाने की बिल्डिंग को भी आग के हवाले कर दिया था।
 इस दौरान शरारती तत्व थाने में रखी गई अवैध शराब की पेटियों सहित थाने में चुनाव के दौरान सुरक्षा दृष्टि से जमा करवाए गए लाइसेंसी हथियारों को भी लूट कर ले गए थे।

कस्बे के बीडीपीओ, सीडीपीओ, पेट्रोल पंप तथा बैंकों में आग लगाकर लगभग दो करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति को जला दिया। पुलिस ने हैडकांस्टेबल देवेंद्र की शिकायत पर गांव कालवा निवासी तेजबीर व 130 अन्य को नामजद करके लगभग तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने से लूटी गई गन बरामद
पिल्लूखेड़ा से 20 फरवरी को शरारती तत्वों द्वारा थाना परिसर में तोडफ़ोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद की गई हथियारों की लूटपाट के बाद शरारती तत्वों ने पुलिस का शिकंजा कसे जाने के भय से हथियारों को सार्वजनिक स्थानों पर डालना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने शहर के रेलवे फाटक के पास स्थित एक बरगद के पेड़ से एक लाइसेंसी गन बरामद की है। पुलिस ने पंचायती चुनाव के चलते लोगों के असलाह को थाने में जमा करवाया हुआ था। लेकिन उपद्रवी सभी हथियारों को अपने साथ ले गए।

 पुलिस द्वारा लूटपाट में शामिल शरारती तत्वों पर शिकंजा कसे जाने के भय से अबव् शरारती तत्वों ने थाने से लूटे गए हथियारों को फैंकना शुरू कर दिया है। गत दिवस पुलिस ने रेलवे फाटक के समीप स्थित एक बरगद के पेड़ से एक गन बरामद की है। पुलिस ने गन को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed