{"_id":"60fef6188ebc3e582c5aefdc","slug":"two-chambers-will-be-built-to-prevent-dirty-water-from-entering-rani-talab-jind-news-rtk6190360138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए बनेंगे दो चेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए बनेंगे दो चेंबर
विज्ञापन
रानी तालाब पर निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। अमर उजाला
- फोटो : Jind
जींद। रानी तालाब के पास बारिश में पानी भरने और इस पानी को रानी तालाब में जाने से रोकने के लिए चेंबर बनाए जाएंगे। इसके अलावा रानी तालाब की तरफ आ रहे नाले को भी बंद किया जाएगा। इसको लेकर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ इसकी योजना बनाई।
इस दौरान तय हुआ कि एसडी स्कूल की ओर से बारिश का पानी नाले से आता है। ऐसे में इस नाले को बंद कर दिया जाएगा। वहीं बारिश के कारण सड़क से जो पानी रानी तालाब में जाता है, उसे साफ करने के लिए दो चेंबर बनेंगे। पहले पानी इन चेंबर में आएगा, इसकी गाद साफ होने के बाद यह रानी तालाब में जाएगा। इस दौरान विधायक नरवाना रोड, हकीकत नगर, अपोलो रोड, रामबीर सिंह कालोनी, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर भी पहुंचे और गली-गली घूमकर अधिकारियों को हालात से रूबरू करवाया।
दो दिन में हो पानी की निकासी
इस दौरान पटवारी स्कूल के पास जलभराव देखकर विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि दो दिन यहां हालात ठीक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग उनके पास फोन करते हैं, क्योंकि अधिकारी सुनते नहीं। विधायक ने कहा कि यदि दो दिन में हालात ठीक नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----------------
शहर में सड़कें धंसने के एक सप्ताह बाद भी मर्ज नहीं ढूंढ पाया प्रशासन
जींद। शहर में 35 करोड़ रुपये से डाली गई अमरूत योजना की पाइप लाइन की जगह सड़क धंसने के मामले में अधिकारी अभी तक मर्ज भी नहीं ढूंढ पाए हैं। ऐसे में इसको ठीक करने में अभी काफी समय लगेगा। अभी तक सभी विभाग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को पाइप लाइन की जांच की जाएगी।
दरअसल जहां अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है, वह सड़क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की है। इसके अलावा यहां पाइप लाइन नगर परिषद द्वारा डाली गई और पहले से ही जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन भी है। ऐसे में पानी रिसाव होने के कारण करीब दो किलोमीटर लंबी नवनिर्मित सड़क धंस गई है। इसको लेकर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने चार दिन पहले तीनों विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक भी की थी। इसमें भी अधिकारी एक दूसरे पर ही आरोप लगाते रहे। इसके बाद नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार ने दौरा किया और कहा कि उनकी लाइन सही है। शनिवार को जब सड़क ठीक की जा रही थी तो पीडब्ल्यूडी को यहां पर एक पाइप ही गायब मिला। हालांकि नीचे तक खुदाई करने पर पाइप मिल गया। ऐसे में अब नगरपरिषद द्वारा पाइप को दोबारा जोड़ जा रहा है।
वर्जन
पाइप नहीं डालने की बात सही नहीं है। बारिश में मिट्टी धंसने से पाइप नीचे धंस गई थी। अब इसे जोड़ दिया गया है। पाइप लाइन की जांच के लिए काम किया जा रहा है। मंगलवार को टेस्टिंग हो जाएगी।
सुमित कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
बॉक्स
लोगों को नहीं होने दी जाएगी दिक्कत
पाइप लाइन धंसने के कारण सड़क खराब हो गई थी। सबसे पहले अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि सड़क को ठीक करें। लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए काम चल रहा है। पाइप लाइन की टेस्टिंग के लिए बोला गया है। इसके बाद दोबारा सड़क बनाई जाएगी।
- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक।