फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two brothers attacked in Sandil, house vandalized

Jind News: संडील में दो भाइयों पर हमला, मकान में तोड़फोड़ की

Sun, 02 Jun 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked in Sandil, house vandalized
अलेवा। संडील गांव में दो भाइयों का रास्ता रोककर लाठी डंडों से हमला करने व मकानों में तोड़फोड़ कर दो लाख रुपये व पांच तोले सोने के जेवरात चोरी करने पर अलेवा थाना पुलिस ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में संडील निवासी शमशेर ने बताया कि एक जून को उनके गांव की चौपाल में पंचायत हुई थी। पंचायत होने का कारण था कि उसके भाई मिठू पर गलत आरोप किसी मामले में लगाए थे। इस दौरान पंचायत समाप्त होने के बाद जब वह दोनों भाई अपने घर जा रहे थे तो गांव के ही सत्यवान, पाला, रामकुमार, मुकेश, हरिकेश, आजाद, अजीत, सुमित, विशाल ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन दोनों भाइयों के मकानों में जाकर तोड़फोड़ की। जिसमें उनके मकान का सामान तोड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने अपने मकान में रखे सामान की संभाल की तो कमरे में रखी पेटी का ताला टूटा मिला और उसके अंदर से दो लाख रुपये की नकदी व पांच तोले सोने के जेवरात गायब मिले। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed