{"_id":"5e4d7b2b8ebc3ef2b87aea38","slug":"two-brothers-attached-with-sticks-for-stopping-drinking-alcohol-jind-news-rtk543098246","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोकने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पी रहे लोगों को रोकना दो भाइयों को भारी पड़ गया। जलालपुर कलां गांव में शराब पी रहे लोगों ने दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।
जलालपुर कलां निवासी रवि ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी की रात वह अपने परिवार के साथ किसी जानकार की शादी में सफीदों रोड स्थित एक होटल में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे वह घर आ गया। वह अपने बड़े बाई सुशील के साथ प्लाट में सामान देखने के लिए चला गया, जहां वह मकान बना रहा है। वहां पहुंचे तो प्लाट में गांव के ही कृष्ण, सेठी, विक्की और अकवाम शराब पी रहे थे। उनको वहां से शराब पीने से रोकने के साथ वहां से जाने के लिए कहा तो सभी चले गए। कुछ देर बाद वह अपने साथ दो अन्य लड़कों को भी लेकर आए और उन पर डंडे और तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे दोनोें घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर उनके परिजन मौके पर आ गए। जिनको देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों को नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।