फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two arrested, including the main leader of cheating by putting the plate and administrative flag of Anti Corruption and Human Rights Deputy Director

Jind News: एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट व प्रशासनिक फ्लैग लगाकर ठगी करने के मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the main leader of cheating by putting the plate and administrative flag of Anti Corruption and Human Rights Deputy Director
जींद। एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट के डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट लगाकर धोखाधड़ी, राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना पानीपत निवासी वेददुआ उर्फ वेदप्रकाश और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोहर, झंडी सहित काफी सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी तीन मार्च को पुलिस ने गाड़ी पर प्रशासनिक फ्लैग और लाल व नीले रंग का एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर के नाम से फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया था। युवकों की पहचान बूढ़ा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार, खटकड़ निवासी अनिल और लवली के रूप में की गई थी। आरोपियों को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान इसमें दो आरोपियों के नाम सामने आए थे। इस मामले में पत्रकार वार्ता कर डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों की निशानदेही पर गिरोह के सरगना पानीपत के कृष्ण नगर निवासी वेददुआ उर्फ वेदप्रकाश व पानीपत के सेक्टर 17 निवासी साहिल का नाम सामने आया था। जिन्हें पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लघु सचिवालय के सामने की हुड्डा मार्किट में एलआईसी के निकट एक गाड़ी खड़ी हुई है। इस पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट तथा झंडी भी लगी हुई है। कार में सवार तीन युवक लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन लोगों को काबू कर गाड़ी को कब्जे में लिया। गाड़ी के आगे लगी प्लेट तथा झंडे के बारे में पूछा और दस्तावेज मांगे, लेकिन गाड़ी में सवार युवक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

गाड़ी की आरसी भी नहीं मिली
आरोपियों के पास गाड़ी आउटलैंडर की आरसी भी नहीं पाई गई। जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े तथा लोक सेवक का रूप धारण कर गलत काम करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट में नवयुवकों से दो हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक विभिन्न पदों पर नियुक्त करने का लालच लेकर युवाओं से रुपये बटोर रहे थे। जिन्होंने अब तक 500 से ज्यादा लोगों को ठगने के आरोप सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से झंडा, कागजात बरामद
थाना सिविल लाइन थाना प्रबंधक निरीक्षक सोमबीर ढाका व उनकी टीम ने दिनेश के कब्जे से एंटी करप्शन हुमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा सरकार के नाम से बना आई कार्ड बरामद किया था। जिसके आधार पर पानीपत सुभाष नगर स्थित कार्यालय से आरोपियों द्वारा बनाए गए आईकार्ड, नकली दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल की गई मोहरें, 18 झंडी, 56 रजिस्ट्रेशन फॉर्म, नौ हजार रुपये व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी साहिल की निशानदेही पर उसके रिहायशी मकान से भी झंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed