फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two arrested including a woman involved in the murder

Jind News: हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत दो गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman involved in the murder
सफीदों। गांव सरफाबाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुजल व रिंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से रिंकी को जिला जेल भेज और आरोपी सुजल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए फावड़े और लाठी-डंडे को भी बरामद किया जाएगा। बता दें कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने 8 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गांव सरफाबाद निवासी राजेश ने कहा कि उसका भाई पवन उर्फ मक्की (26) सफीदों एसडीएम कोर्ट में पेशी पर गया था।
विज्ञापन

लगभग 8-10 महीने पहले राहुल, सतीश, सुजल, राज सिंह के साथ राहुल की पत्नी रिंकी को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इसका एसडीएम कोर्ट में केस चल रहा है। इसी रंजिश के कारण वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका भाई पवन उर्फ मक्की खेत से वापस घर आ रहा था। जब वह राज सिंह के मकान के सामने पहुंचा तो राहुल, सतीश, सुजल और राजसिंह ने पवन को खींचकर पशुबाड़े में ले गए। जहां पर राहुल, सतीश, सुजल, राज सिंह, राहुल की पत्नी रिंकी, सतीश की पत्नी और राज सिंह की पत्नी राजबाला और राजबाला की बहन पुष्पा ने लाठी, डंडे और लोहे के फावड़े से उसके भाई पवन उर्फ मक्की को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed