{"_id":"664901ed431d6add2e046839","slug":"two-accused-of-stealing-70-thousand-rupees-from-a-woman-in-the-hospital-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-117281-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल में महिला के 70 हजार रुपये चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल में महिला के 70 हजार रुपये चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 May 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी14: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन।
जींद। नागरिक अस्पताल में जेठ का इलाज करवाने आई अलेवा निवासी महिला के 70 हजार रुपये समेत बैग चोरी करने के दो आरोपियों श्योराण कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ रफीक व अलेवा निवासी अशोक उर्फ शोकी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अलेवा निवासी मीना ने 15 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने जेठ का इलाज करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आई हुई थी। जेठ की गंभीर हालात होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। जब वह अपने जेठ को एंबुलेंस में लेकर रोहतक के लिए निकली तो उसका बैग चोरी मिला। बैग में 70 हजार रुपये थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो श्योराण कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ रफीक व अलेवा निवासी अशोक उर्फ शोकी का नाम सामने आया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल ली है। आरोपियों से चोरी हुए रुपये में से 24 हजार बरामद कर लिए गए हैं।