{"_id":"66315c7165b70ac595078787","slug":"two-accused-of-scooter-and-bike-theft-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-116441-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूटी और बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूटी और बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 May 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्कूटी व बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पोली गांव निवासी अंकुश व कैथल के फ्रंशवाला निवासी नवाज अली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि गोहाना के गढ़ी सराय निवासी अजय ने जुलाना थाना में दी शिकायत में बताया था कि उसकी पोली गांव से एक मकान के सामने से बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक चोरी के आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दूसरे मामले में खरल निवासी प्रवीन ने नरवाना शहर थाना में एक्सिस बैंक नरवाना के बाहर से स्कूटी चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इन दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।