फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of robbing an elderly person sentenced to one year imprisonment

Jind News: बुजुर्ग से लूट करने के दो दोषियों को एक साल कैद की सजा

Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbing an elderly person sentenced to one year imprisonment
जींद। जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से लूट करने के दो दोषियों को अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने एक-एक वर्ष कैद तथा पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोनों दोषियों को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि चार मार्च 2020 को करनाल जिले के गोंदर गांव निवासी बुजुर्ग हुकम चंद उर्फ हुक्का ने शहर थाना में शिकायत दी की वह रेलवे स्टेशन जींद से शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से दो व्यक्ति उसके साथ पीछे लगे हुए थे। कुछ दूरी पर जाकर दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ बातचीत करनी शुरु कर दी और पुल नहर हांसी ब्रांच के पास आकर जूस पिलाने के बहाने कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसको रानी तालाब पर ले आए और रानी तालाब पर बनी पटड़ी पर उसको लेटा दिया। इसके बाद उसके कानों से सोने की मुरकी निकाल ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने लूट के आरोपियों करनाल की अनाजमंडी निवासी तिलकराज व पानीपत के नोहरा निवासी सेवा सिंह को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। उसी समय से मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी। जिसमें दोनों आरोपियों को मंगलवार को एक-एक साल कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed