फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of murder that took place 40 days ago in Deorad village arrested

देवरड़ गांव में 40 दिन पहले हुई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murder that took place 40 days ago in Deorad village arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी। संवाद - फोटो : Jind
गांव देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ब्याना खेड़ा निवासी कर्ण सिंह और लाखनमाजरा निवासी घनश्याम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए नौ मार्च को आपसी कहासुनी में देवरड़ गांव में सालों ने डंडों व बिंडों से जीजा पर हमला कर दिया था। जिससे ुसकी मौत गई थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में लाखनमाजरा निवासी मृतक की पत्नी कविता, साले सुरेंद्र, घनश्याम व मोनू को नामजद करने के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नौ मार्च को देवरड़ गांव के 40 वर्षीय विजय पर उसके घर में करीब आधा दर्जन लोगों ने डंडों एवं बिंडों से हमला किया था। इस हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। विजय को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में विजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी व उसके सालों पर लगाया गया। पुलिस ने मृतक की मां सोना देवी की शिकायत पर मृतक की पत्नी कविता, साला सुरेंद्र, घनश्याम, मोनू सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी कर्ण सिंह और घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed