{"_id":"656f71d1a2c5efa5fa0ebd04","slug":"two-accused-of-kidnapping-and-assaulting-a-young-man-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-9747-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
जींद। युवक का अपहरण कर मारपीट करने के दो आरोपियों शहर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविदास बस्ती निवासी सागर व शिव कालोनी सफीदों निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रामा कालोनी निवासी हर्ष ने तीन दिसंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मोबाइल फोन रिपेयरिंग कार्य करता है। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। स्टेडियम के नजदीक कार सवारों ने उनका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी उसको गाड़ी में डालकर नहर पटरी से पुरानी अनाज मंडी ले गए। वहां पर आरोपियों ने एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की तो वह वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। शहर थाना पुलिस ने हर्ष की शिकायत पर आशु, अभिनव, अयान, सागर, सज्जन श्योकंद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर तथा दीपक को गिरफ्तार कर लिया।