{"_id":"671d35e79ac2ffe2050a5fab","slug":"two-accused-of-cheating-rs-679-lakh-by-posing-as-friends-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-124902-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दोस्त बनकर 6.79 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दोस्त बनकर 6.79 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। दोस्त बनकर मामा के लड़के के इलाज के नाम पर 6.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी अमन और पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। इससे पहले भी इस मामले में फरुखनगर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के पटेल नगर निवासी बलजीत सिंह ने बताया था कि तीन सितंबर को वह खेत में काम कर रहा था। उसके पास कॉल आई कि वह जगदीप बोल रहा है। उसने कहा कि उसके मामा का लड़का बीमार है और अस्पताल में ऑपरेशन हो रहा है। उसने कहा कि उसका फोन नहीं चल रहा है। आप पैसे डाल दो। बलजीत ने कहा कि जगदीप नामक युवक उसका क्लासमेट था। उसने अपना साथी समझकर उसके खाते में 6.79 लाख रुपये डाल दिए। बाद में उसे पता चला कि वह उनका दोस्त नहीं था। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। एएसआई जगदीप सिंह ने कहा कि इस मामले में झज्जर निवासी अमन व पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फरुखनगर नगर निवासी प्रदीप को पकड़ गया था।