{"_id":"6751eef110e1bad4220464db","slug":"two-accused-of-attack-on-tractor-driver-going-to-sell-stubble-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-126689-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पराली बेचने जा रहे ट्रैक्टर चालक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पराली बेचने जा रहे ट्रैक्टर चालक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
जींद। पराली बेचने राजस्थान जा रहे युवक पर लाडी-डंडों से हमला करने के मामले में उचाना थाना पुलिस ने कहसून निवासी सोनू और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
कहसून गांव निवासी अजय ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। 21 नवंबर की शाम को साढ़े सात बजे पराली बेचने के लिए महेंद्र उर्फ गोलू के साथ राजस्थान जा रहा था। जब वह गांव कहसून से निकलकर रजबहा पर पहुंचा तो आगे सड़क पर झाड़ियां पड़ी हुई थीं। जब महेंद्र ट्रैक्टर से उतरकर उनको हटाने लगा तो संदीप, प्रदीप, अंकुर व सोनू व एक अन्य युवक ने मौके पर आकर उसको जातिसूचक गालियां देने लगे। संदीप और प्रदीप ट्रैक्टर पर चढ़ गए। अंकुर और सोनू ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अनहोनी की डर से वह ट्रैक्टर को भगा ले गया। संदीप और प्रदीप ट्रैक्टर से नीचे उतर गए। इस झगड़े में उन्होंने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इस दौरान उसकी जेब में रखे 70 हजार रुपये भी कहीं गिर गए। उसके परिवार वाले सूचना मिलने पर इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए। डीएसपी नवीन संधु ने कहा कि पुलिस मामले में जांच करते हुए सोनू और प्रदीप को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।