फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested with 390 gram smack

390 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 390 gram smack
3जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने वीरवार को सिवाह गांव के पास बाइक पर स्मैक की सप्लाई करने जा रहे दो युवकों को 390 ग्राम समैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आसन गांव के प्रदीप और खेड़ी तलौडा गांव के सतीश उर्फ गंजा के रूप में हुई। सीआईए की टीम के अनुसार स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10.11 लाख रुपये आंकी गई है। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफीदों सीआईए के एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इसके बाद सिवाहा गांव के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने एक बाइक को रुकवाया और युवकों की तलाशी ली। बाइक सवार प्रदीप के पास 188 ग्राम और सतीश के पास 202 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed