{"_id":"6a32e54eda0fb43fb30f2ffa","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-extortion-threat-and-vandalism-in-dhaba-jind-news-c-199-1-sroh1006-155242-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हफ्ता वसूली, धमकी और ढाबे में तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हफ्ता वसूली, धमकी और ढाबे में तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में चोर। स्रोत पुलिस।
- फोटो : 1
जींद। हफ्ता वसूली, जान से मारने की धमकी और ढाबे में तोड़फोड़ के मामले में एवीटी स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरड़ निवासी तपन और ऐंचरा खुर्द निवासी गोवर्धन उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी तपन और गोवर्धन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, सफीदों के रड्डा मोहल्ला निवासी शुभम सैनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पानीपत-सफीदों रोड पर बादल सैनी ढाबा चलाते हैं। करीब 20 दिन पहले एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ढाबे पर आई थी। उसमें से उतरे आरोपी तपन ने खुद को सफीदों मंडी का व्यापारी बताते हुए ढाबा संचालक से प्रति सप्ताह 10 हजार रुपये की मांग की।
पैसे देने से इन्कार करने पर आरोपी ने ढाबा संचालक शुभम सैनी को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद आरोपी अपने 6–7 साथियों के साथ दोबारा ढाबे पर पहुंचे। सभी आरोपी लाठी, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने ढाबे पर पहुंचकर पहले वहां मौजूद ग्राहकों को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने ढाबे के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, शीशे और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से जाते समय फिर से धमकी दी कि अगर हफ्ता नहीं दिया गया तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।