फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for visiting Peer Baba's shrine

Jind News: पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for visiting Peer Baba's shrine
12जेएनडी29: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए पुलिस पार्टी पर हमला करने के दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
जींद। सीआईए नरवाना ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत साल 2022 में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला व फायरिंग करने के फरार चल रहे दो आरोपियों बीरबल निवासी जींद व पिपलथा निवासी बंटी को काबू किया है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दो मई 2022 को सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध व्यक्ति राजेंद्र वासी पीपलथा के घर पर छुपे हुए हैं जो किसी बड़ी लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देकर आए हैं।
विज्ञापन

जब सीआईए नरवाना की टीम उनको पकड़ने के लिए पीपलथा पहुंची तो बस्ती के करीब 30-35 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सीआईए नरवाना वा थाना गढ़ी के कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें 24 आरोपी पुलिस टीमों द्वारा पहले गिरफ्तार किए जा चुके थे। बुधवार को सीआईए नरवाना को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी बीरबल व बंटी पीपलथा गांव में पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए आएंगे।

सीआईए नरवाना की टीम ने तुरंत ट्रैप लगाकर आरोपियों की निगरानी शुरू कर दोनों आरोपियों को पीर बाबा की दरगाह के नजदीक से काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed