फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for killing a person in a land dispute

जमीन के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing a person in a land dispute
20 वर्ष से जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में 22 जुलाई को हाडवा गांव निवासी 46 वर्षीय सतप्रकाश उर्फ सत्तु की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों सतबीर व राहुल को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सतबीर को जेल भेज दिया गया तो राहुल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने वारदात में जिस कार का इस्तेमाल किया था वह दो महीने पहले शिमला से चोरी की थी। कार चोरी के बाद यूपी से कट्टा खरीदकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय प्रकाश ने बताया था कि उसने अपने भाई सतप्रकाश उर्फ सत्तु के साथ रोजला माइनर पर रामफुल का खेत ठेके पर लिया है। दोनों भाई अपने खेत में धान की फसल लगा रहे हैं। वीरवार को उसका भाई सतप्रकाश रामफल के खेत से धान की पौध लेकर अपने खेत में रामनगर-हाडवा सड़क की तरफ रजवाहा पटरी से अपने खेत में जाने लगा तो जगफुल, राहुल, रविंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राहुल को निर्जन बस अड्डे के नजदीक से व सतबीर को जींद बाईपास के नजदीक से काबू किया गया है। सतबीर को जेल भेज दिया गया है। राहुल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई चोरी की कार व कट्टे को बरामद किया जाएगा। छत्तरपाल, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed