फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for cheating in the name of online tradingTwo accused arrested for cheating in the name of online trading

Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating in the name of online tradingTwo accused arrested for cheating in the name of online trading
06जेएनडी27-पुलिस गिरफ्त में ठगी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। साइबर थाना की टीम ने ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर ठगने के गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान की पहचान जयपुर की पंचवटी कॉलोनी, प्लाट नंबर-11 निवासी सौरभ जैन और राजस्थान के सवाई माधोपुर, कच्ची बस्ती, राजू बाग निवासी शाहरुख बैग के रुप में हुई है।
आर्य उपनगर नरवाना निवासी प्रवीन गोयल ने साइबर थाना को दी शिकायत में बताया था कि उसका आईसीआईसीआई बैंक नरवाना में खाता है। उसके पास सात अगस्त 2024 को व्हाट्सएप पर ज्ञान वर्मा के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें उन्होने स्टॉक ट्रेडिंग के कुछ शेयर की जानकारी दी। उनकी ये ट्रेडिंग टिप्स रोज आती थी। फिर उन्होंने किसी जसिका को गु्रप में डाला और उसने एक नए ट्रेडिंग एप का लिंक शेयर करके सब को उसे ज्वाइन करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उसने उनके दिए गए ट्रेडिंग ऐप के लिंक को क्लिक करके उनके द्वारा बताई गई एलएसवी नाम की एप को डाउनलोड कर लिया। फिर उन्होंने अलग-अलग तारीखों में उससे ट्रेडिंग के झांसे में लेकर उसके साथ 42 लाख 36490 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी पूजा देवी ने बताया कि जांच के दौरान साइबर अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड हासिल करके उनमें से आरोपी शाहरुख बैग को चार मार्च को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ में उससे एक लाख रुपये बरामद कर लिए। इसी मामले के दूसरे आरोपी सौरभ जैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया करके रिमांड हासिल किया गया है। उससे 20 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। जल्द ही इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed