फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for assaulting area manager

Jind News: एरिया मैनेजर से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting area manager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कैथल रोड स्थित राजनगर में एक एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एरिया मैनेजर के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कंपनी के कर्मचारी शाखा प्रबंधक गौरव और ग्राहक सेवा अधिकारी सागर के तौर पर हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के गांव भुंडवर निवासी आदित्य कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवा माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एरिया मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। इसका मुख्यालय बिहार के गया में है। इसकी शाखा राजनगर कालोनी में भी हैै। उनकी कंपनी में सागर और गौरव भी नौकरी करते हैं। गौरव शाखा प्रबंधक तथा सागर ग्राहक सेवा अधिकारी है। उन्होंने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत उसने कंपनी के उच्च अधिकारियों से की थी। इस कारण सागर और गौरव उससे रंजिश रखे हुए हैं। 15 मार्च शाम को वह अपने केबिन में बैठकर काम कर रहे थे। इस दौरान गौरव, सागर और एक अन्य युवक डंडे लेकर आए और उनके ऊपर हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों ने हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में गौरव, सागर और अन्य के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी कंपनी के कर्मचारी शाखा प्रबंधक गौरव और ग्राहक सेवा अधिकारी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनोें से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed