फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two AC buses departed for the pilgrimage to Salasar Balaji and Khatu Shyamji.

Jind News: सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए दो एसी बसें रवाना

Wed, 02 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two AC buses departed for the pilgrimage to Salasar Balaji and Khatu Shyamji.
फोटो 01जेएनडी01-श्री सालासर बालाजी व खाटूश्यामजी के लिए रवाना बसों को ध्वजा दिखाकर रवाना करते म - फोटो : Samvad
जींद। शहर नरवाना के मिंकी चोपड़ा ने श्रद्धालुओं को श्री सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी के दर्शन करवाने के लिए दो वातानुकूलित बसें रवाना की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। बाबा पीपलनाथ आसन के महंत जागनाथ महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों बसों को ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और यात्रा के सुखद एवं मंगलमय होने की कामना की। मिंकी चोपड़ा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही ऐसी यात्राओं के माध्यम से समाज में भाईचारे, श्रद्धा और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मानव बठला, दिनेश शर्मा, प्रवीण सिंगला, नकुल गर्ग, शुभम शर्मा, हरदीप गोयत, अशोक मोर, कमल गर्ग, लवली सपड़ा, प्रवीण गोयत, अमित गोयत और मोनू काला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed