फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck drivers and students blocked Delhi-Patiala highway

Jind News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर ट्रक चालकों और छात्रों ने लगाया जाम

Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers and students blocked Delhi-Patiala highway
09जेएनडी29: जाम लगाते कॉलेज के विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। केएम कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह 9 बजे एक ऑटो रिक्शा में ट्रक की टक्कर के बाद पुलिस ने ट्रक का 500 रुपये का चालान काट दिया। इसके विरोध में ट्रक चालक और अन्य ट्रकों के चालकों ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर केएम कॉलेज के सामने ट्रक खड़ा करके जाम लगा दिया। केएम कॉलेज और आईटीआई की 70-80 विद्यार्थियों ने चालकों के समर्थन में जाम में सहयोग किया। 30 मिनट तक चले जाम के दौरान वाहनों की कतार लग गई। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। विद्यार्थियों का कहना था कि ईआरवी 112 और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी लोगों का बेवजह चालान करते हैं और उनके साथ बदसलूकी करते हैं।

केएम कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह ऑटोरिक्शा में ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालक का पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद ट्रक चालक ने पीछे से लेकर आ रहे ट्रक चालकों की मदद ली और सभी ट्रक चालकों ने अपने-अपने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक चालक पुुलिस के साथ तू-तू, मैं-मैं करने लगे। इसके बाद आईटीआई और केएम कॉलेज के छात्र भी हाईवे पर आ गए और जाम लगाने के साथ हूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ट्रक को थाने में ले गई और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

ट्रक चालकों का आरोप है कि यहां पर नाका लगाकर बैठे पुलिस कर्मी उनसे एंट्री के नाम पर 500-500 रुपये मांगते हैं और उनके साथ बदसलूकी करते हैं। छात्रों ने भी कहा कि सिटी पुलिस और ट्रैफिक कर्मचारी उनका बेवजह चालान करते हैं। चालकों ने कहा कि चाहे लोकल चालक हों या फिर बाहर के ट्रक चालक हों, पुलिस सभी को तंग करती है। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि होम गार्ड भी उनके चालान करते हैं, जबकि होमगार्ड के पास चालान करने की कोई अधिकार नहीं होता है। काफी देर तक जाम लगा रहा तो जाम लगने की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने जाम लगा रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बाद में सिटी एसएचओ कुलदीप सिंह के आश्वासन पर ड्राइवर व छात्रों ने जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सड़क पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा में ट्रक की टक्कर हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक का 500 रुपये का चालान कर दिया। जब रोड जाम की स्थिति बनी थी तो उसके बाद ऑटो वाले व ट्रक चालक को थाना में ले जाया गया और दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया गया।-कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed