{"_id":"68c704e495ad6760b8012e74","slug":"truck-driver-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-jind-news-c-199-1-sroh1006-140926-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राला चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राला चालक की मौत
Sun, 14 Sep 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी25-गोहाना रोड पर भिड़ताना गांव के पास क्षतिग्रस्त ट्राला। स्रोत पुलिस
जींद। गोहाना रोड पर भिड़ताना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राले चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर, गांव हरिकिशन तिल्हार निवासी 32 वर्षीय राजबीर के तौर पर हुई है। मृतक ट्राले को सड़क किनारे रोककर टायरों को चैक कर रहा था तभी यह हादसा हो गया।
करनाल जिला के गांव ठरी निवासी खुशविंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को एफआईआर में बताया कि उसका दोस्त राजबीर 13 सितंबर सुबह ट्राला लेकर गोहाना से कैथल जा रहा था। जब भिड़ताना गांव के पास पहुंचा तो उसने ट्राले को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद वह नीचे उतरकर टायरों को चैक करने लगा। तभी अज्ञात वाहन ने ट्राले को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।