फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck driver absconds after selling 41 ton 578 kg wheat

Jind News: 41 टन 578 किलो गेहूं बेचकर ट्रक चालक फरार

Sat, 14 Sep 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver absconds after selling 41 ton 578 kg wheat
जींद। वेयर हाउस से गेहूं का ट्रक लोड कर राजस्थान में जाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिसार जिले के चिड़ौद गांव निवासी सोनू ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा स्टेट वेयर हाउस जुलाना मे गेहूं उठान का ठेका आरती एंडरप्राईजेज अबहोर (पंजाब) को मिला हुआ है। वह आरती एंडरप्राईजेज अबोहर (पंजाब) मे बतौर अधिकारिक व्यक्ति हरियाणा स्टेट वेयर हाउस जुलाना पर कार्य करता है। आरती एंडरप्राईजेज को अगस्त माह में जुलाना में स्थित हरियाणा स्टेट वेयर हाउस से 2000 मिट्रिक टन गेहूं राजसमंद (राजस्थान) भेजना था। उसने एक ट्रक में 830 कट्टे गेहूं कुल 41 टन 578 किलो 600 ग्राम भारतीय खादय निगम राजसमंद (राजस्थान) भेजने के लिए लोड करवाया था। गाड़ी को अजमेर जिले के देराठू गांव निवासी चालक प्रभु चौधरी चला रहा था। 5 सितंबर तक गाड़ी जब राजसमंद नहीं पहुंची, तो उसने गाड़ी के मालिक देराठू गांव निवासी सोहन के पास फोन किया तो उसने बताया कि गाड़ी को फाइनेंस वालों ने पकड़ लिया है और कल तक गाड़ी को क्लीन चिट मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची, तो उसने चालक के पास फोन किया। चालक ने बताया कि उसने गाड़ी को मालिक के हवाले कर दिया है। वहां जाकर पता चला कि मालिक ने गेहूं को अजमेर जिले के बड़ालिया गांव निवासी सुरेश उर्फ राकेश नाम के व्यक्ति को बेच दिया है। सुरेश उर्फ राकेश के घर के कमरे में 30-40 गेहूं के कट्टे रखे हुए थे। कुछ गेहूं अलग कट्टों में डाल कर रखा था। दूसरे कमरे में एफसीआई के खाली गेहूं के कट्टे पड़े हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed