फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trouble in the purchase of paddy, farmers lock the gate of the market

धान की खरीद में परेशानी, किसानों ने मंडी के गेट पर लगाया ताला

Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trouble in the purchase of paddy, farmers lock the gate of the market
मंडी गेट पर ताला लगाकर रोष जताते किसान। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। नरवाना की नई अनाज मंडी में वीरवार को धान खरीद में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से शुरू करवाने के लिए किसानों ने मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। डेढ़ घंटे के बाद मार्केट कमेटी के सचिव ने उनको आश्वासन दिया कि शुक्रवार को मंडी में दो जगह से बोली शुरू करवा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने मंडी गेट का ताला खोल दिया।
विज्ञापन

वीरवार को भी एफसीआई द्वारा नई अनाज मंडी में धान की खरीद करनी थी, लेकिन एक जगह ही बोली हो सकी। इसके चलते खरीद कार्य धीमा रहा। इससे किसानों को गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने नई अनाज मंडी में तीन जगह खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगा दिया। एक घंटे तक किसी अधिकारी ने किसानों की समस्या नहीं सुनी तो किसानों मंडी के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया और गेट पर धरना शुरू दिया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद मार्केट कमेटी के सचिव रोशन लाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार को मंडी में दो जगह से बोली शुरू करवा दी जाएगी। जिसके बाद किसानों ने मंडी गेट का ताला खोल दिया। इस दौरान किसानों ने बताया कि नरवाना की नई अनाज मंडी में धान का खरीद कार्य अधिकारियों के आदेशों पर नहीं, बल्कि किसानों की तालाबंदी के बाद शुरू होता है। किसानों ने कहा मंगलवार के प्रदर्शन के बाद बुधवार को खरीद का कार्य सुचारु रूप से हुआ। वीरवार को फिर वहीं समस्या मंडी में पहुंचे किसानों के सामने खड़ी हो गई। किसानों ने कहा नई अनाज मंडी का आकार तीन मंडियों जितना है। लेकिन यहां खरीद के लिए बोली एक ही जगह शुरू करवाई जाती है। जिस कारण एक किसानों की फसल 10-10 दिन तक मंडी में पड़ी रहती है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम ठंडा होता जा रहा है तो नमी की भी समस्या बनी हुई है और खरीद का कार्य जितना धीमा होगा नमी उतनी ही बढ़ती जाएगी। इसलिए जरूरी कि मंडी में तीन जगह बोली शुरू करवाकर तेजी के धान खरीद का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed