फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tribute paid to martyr Captain Pawan Kumar in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में शहीद कैप्टन पवन कुमार को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Captain Pawan Kumar in CRSU
21जेएनडी01: शहीद कैप्टन पवन को नमन करते हुए वीसी डाॅ. रणपाल सिंह।  संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को शहीद कैप्टन पवन कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह, शहीद कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन व अन्य ने शहीद कैप्टन पवन कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शहीद कैप्टन पवन कुमार ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता के चरणों में अपना सर्वोच्च समर्पण किया। उनकी बहादुरी ने जींद और हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने सीमा पर तनाव बढ़ने पर छुट्टियों को रद्द करके देश की सेवा में योगदान दिया। विश्वविद्यालय परिवार शहीद कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर शहीद कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर सिंह ने बेटे की बहादुरी को गौरवपूर्ण बताते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ने की प्रेरणा दी। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने देश, समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। यह सोचना चाहिए कि हम कैसे अपने देश की सेवा में योगदान दे सकते हैं।

21जेएनडी01: शहीद कैप्टन पवन को नमन करते हुए वीसी डाॅ. रणपाल सिंह।  संवाद

21जेएनडी01: शहीद कैप्टन पवन को नमन करते हुए वीसी डाॅ. रणपाल सिंह।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed