{"_id":"69f0fc447077e5cff30a4809","slug":"trial-of-the-countrys-first-hydrogen-train-successful-it-will-soon-run-on-the-tracks-jind-news-c-199-1-sroh1006-152493-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी
विज्ञापन
28जेएनडी19-हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करते सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग। संवाद
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा। अब जल्द ही सोनीपत ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सोनीपत तक दौड़ाया गया।
ट्रायल के दौरान ट्रेन सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी। इसके बाद सीसीआरएस की ओर से हरी झंडी मिल गई है। अब औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है।
सीसीआरएस सुबह करीब 11 बजकर 45 बजे जींद जंक्शन पहुंचे। दो घंटे तक उन्होंने हाइड्रोजन प्लांट की बारीकी से जांच की और सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, गैस स्टोरेज, फ्यूलिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में हाइड्रोजन प्लांट की सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं।
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों, संचालन व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं पर संतोष जताने के बाद सीसीआरएस ने दोपहर बाद हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को मंजूरी दी। ट्रेन को जींद से सोनीपत के लिए रवाना किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन प्रदर्शन, हाइड्रोजन फ्यूल सिस्टम और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की गई।
02:35 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई हाइड्रोजन ट्रेन
मंगलवार को 02:35 बजे जींद से सोनीपत के लिए हाइड्रोजन ट्रेन रवाना हुई। 02:57 बजे पांडू पिंडारा स्टेशन पर पहुंची। 14 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 03:11 बजे आगे रवाना हुई। ट्रेन लगभग पांच बजे सोनीपत पहुंची। वहीं से सीसीआरएस, डीआरएम, एडीआरएम सहित दिल्ली से आई टीम अपने स्पेशल यान में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रास्ते में ट्रेन की ब्रेक व गति की जांच की गई।
वर्जन
सबसे अच्छी तकनीक का हाइड्रोजन प्लांट जींद जंक्शन पर बन रहा है। नई तकनीक के दौरान कुछ समस्याएं सामने आती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ट्रेन चलने में समय लग सकता है। -पुष्पेश रमन त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे