फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tree plantation conveyed the message of environmental conservation and 'Save the Daughter'.

Jind News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ का संदेश

Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation conveyed the message of environmental conservation and 'Save the Daughter'.
फोटो 25जेएनडी17-डाहोला गांव में पौधरोपण के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत कार्
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक पेड़ मां के नाम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लिंगानुपात सुधार को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। टीम ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, कन्या शिक्षा और बेटियों के सम्मान का संकल्प दिलाया। एएनएम वंदना शर्मा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के साथ बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और बेटियों को समान अवसर देने की अपील की। स्वास्थ्य निरीक्षक पिंकी रानी ने कहा कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं। घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए कन्या भ्रूण हत्या और लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाओं पर रोक लगाना जरूरी है। वहीं, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आशावर्कर शीला, नीता, संगीता, कविता, सीमा ने पौधरोपण किया और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा तथा बेहतर लिंगानुपात बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed