{"_id":"69f78e2ee4b504792e09273a","slug":"travel-just-got-easier-ac-bus-service-launched-from-jind-to-gurugram-jind-news-c-199-1-sroh1006-152759-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुगम होगा सफर...जींद से गुरुग्राम के लिए एसी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुगम होगा सफर...जींद से गुरुग्राम के लिए एसी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
03जेएनडी13-बस अड्डे पर खड़ी एसी बस, जो कि गुरुग्राम के लिए शुरू हुई है। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो ने गुरुग्राम के लिए एसी बस की सुविधा शुरू की है। यह बस दोपहर 2:10 बजे जींद से गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। अब गुरुग्राम रूट पर एसी बस चलने से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
गुरुग्राम रूट पर पहले तीन एसी बस चल रही थी जिनका दोपहर तक ही संचालन था लेकिन यात्रियों की दोपहर बाद एसी बस चलाने की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी।
डिपो प्रबंधन ने सुबह साढ़े आठ बजे हिसार-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस को हटाकर गुरुग्राम के लिए चलाया है। हिसार-चंडीगढ़ रूट पर एसी की जगह साधारण रोडवेज बस चलाई जा रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल अगस्त माह में दस एसी बस आई थी जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर सुबह 09 : 20 बजे, दोपहर 12 बजे और 02:20 बजे पर चलती है।
विज्ञापन
वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह 07 50 बजे, दूसरी बस 11 :20 बजे और तीसरी बस 12 : 40 बजे और चौथी बस दोपहर 02: 10 बजे पर चलाई गई है।
एसी बस में डस्टबिन और फ्रेशनर रखे गए हैं। इससे बसों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहती और बसों में दुर्गंध नहीं फैलती। इसके अलावा बस में ब्लैक हिट व पालीथिन की व्यवस्था भी है। ब्लैक हिट मच्छरों को मारने के काम आता है।
वर्जन
दोपहर के समय गुरुग्राम के लिए एसी बस शुरू की गई है। एक बस हिसार-चंडीगढ़ रूट पर चलती थी। वहां यात्रियों की संख्या कम थी और गुरुग्राम रूट पर यात्री एसी बस चलाने की मांग कर रहे थे। हिसार-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस को हटाकर गुरुग्राम के लिए चलाया है। -सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज बस अड्डा जींद