फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Transport committee buses will run on 35 routes of the district

Jind News: जिले के 35 रूट पर दौड़ेंगी परिवहन समिति की बसें

Thu, 11 Jul 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Transport committee buses will run on 35 routes of the district
10जेएनडी13-बस अड्डे के बूथों पर लगी परिवहन समिति की बसें। संवाद
जींद। परिवहन विभाग ने जिले के 35 रूटों पर परिवहन समिति की बसें दौड़ाने का फैसला लिया है। इसको लेकर परिवहन विभाग ने जिले में 35 नए रूट के लिए परिवहन समिति की बसों के लिए परमिट देने की अधिसूचना जारी की है। इन रूटों पर 272 परमिट जारी किए जाएंगे। हालांकि नए 35 रूटों पर परमिट देने की अधिसूचना जारी होने के बाद रोडवेज यूनियनों ने कड़ा एतराज जताया है। कई जगह रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज यूनियनों का आरोप है कि सरकार बिना किसी की मांग के रोडवेज में प्राइवेट बस परमिट देने जा रही है जबकि प्रदेशभर की आम जनता द्वारा पंचायतों के माध्यम से व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से सरकारी बसों की मांग लगातार कर रही है। दूसरी तरफ वर्तमान में जो निजी परमिट वाली बसें चल रही है इन बसों में सरकार द्वारा दी जा रही कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। रोडवेज बसें टैक्स के रूप में सरकार के राजस्व कोष में हजारों रुपये टैक्स के रूप में जमा करवाती है और परिवहन समिति की बसों के रूटों पर चलने के कारण रोडवेज को घाटा भी होता है।
विज्ञापन




इन रूट पर परमिट जारी करने की अधिसूचना जारी

-पिल्लूखेड़ा से रोहतक वाया धड़ौली, ललित खेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा।

-जींद से हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल, नारनौंद।

-नरवाना से नारनौंद वाया उचाना कलां, भौंगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी।

-नरवाना से जींद वाया डूमरखा, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़, झांझ।

-जींद से बरवाला वाया ईक्कस, ईंटलखुर्द, मिर्चपुर, खेड़ी चौपटा, खरक पुनिया, पनिहारी।

-जींद से असंध वाया शाहपुर, कंडेला, नगूरां, हसनपुर और अलेवा।

-नरवाना से हिसार वाया दनौदा, सुरेवाला चौक, बरवाला, सरसोद।

-नरवाना से फतेहाबाद वाया दनौदा, उकलाना, भूना, बरसीन।

-नरवाना से कैथल वाया ढाकल, कलायत, बात्ता, तितरम मोड़।

-जींद से पुंडरी वाया निर्जन, मनोहरपुर, लोहचब, तलोडा खेड़ी, ढाठरथ, खांडा, अलेवा, राजौंद।

-सफीदों से कैथल वाया राजौंद, जखोली, तितरम मोड़।

-जींद से पानीपत वाया पिल्लूखेड़ा जामनी चौक, बुढाबाबा खेड़ा, सफीदों, मतलोडा, थर्मल प्लांट।

-जींद से कलायत वाया झांझ, बड़ौदी, कहसून, घोघडिय़ां, छात्तर, मांडी, मटोर।

-नरवाना से टोहाना वाया इस्माईलपुर, कर्मगढ़, फुलियां, सुलहेड़ा, कन्हड़ी।

-उचाना से उकलाना वाया काकड़ोद, दुर्जनपुर, लितानी, उकलाना मोड़।

-उचाना कलां से हिसार वाया काकड़ोद, लितानी, हसनगढ़, बबुआ, खरकड़ा, बरवाला, सरसोद, बहबलपुर।

-उचाना से हिसार वाया बुडायन, बनभौरी, मतलोडा, बरवाला, सरसोद, बहबलपुर।

-नरवाना से बनभौरी वाया बडऩपुर, मंगलपुर, काकड़ोद, छान।

-नरवाना से नगूरां वाया डूमरखा, सुदकैन कलां, काब्रछा, अलीपुरा, करसिंधु, छात्तर, डाहोला।

-उचाना से किठाना वाया करसिंधु, छात्तर, थुआ।

-नरवाना से राजौंद वाया हथो मोड़, सींसर, सिंघवाल, लोधर, मांडी, किठाना और रोहेड़ा।

-जींद से अलेवा वाया हैबतपुर, दालमवाला, रायचंदवाला, गोहियां।

-जुलाना से नारनौंद वाया करेला, उगालन, धर्मखेड़ी, खांडा।

-नरवाना से खरल वाया बेलरखा, हमीरगढ़।

-जींद से उचाना वाया कंडेला, शाहपुर, धनखेड़ी, भौंसला, कहसून, घोघडिय़ां, बड़ौदा।

-नरवाना से अलेवा वाया डूमरखा, सुदकैन, काब्रछा, अलीपुरा, करसिंधु, छात्तर।

-जींद से उचाना वाया जुलानी, दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जाजवान, कोथ, खापड़।

-जुलाना से गोहाना वाया लिजवाना, बनवासा, बरोदा।

-उचाना कलां से हिसार वाया काकड़ोद, लितानी, हसनगढ़, बबुआ, खरकड़ा, बरवाला, सरसोद, बहबलपुर।

-जुलाना से भिवानी वाया देवरड़, फरमाना, महम।

-जुलाना से हांसी वाया करेला, बड़छप्पर, बास, बटोल, गढ़ी।

-नरवाना से कलायत वाया बेलरखा, उझाना, गढ़ी, धनौरी, कोयल, कुराड़।

-नरवाना से टोहाना वाया फरैण कलां, नेहरा, खरड़वाल, समैन, कन्हड़ी।

-जींद से ढिगाना वाया सिंधवीखेड़ा, रधाना, ललितखेड़ा।



परिवहन समिति की बसों को परमिट दिए जाने से सरकार और आम लोगों का नुकसान है। निजी बसों में किसी भी कैटेगरी को फायदा नहीं मिलता। सरकार को राजस्व का भी नुकसान होगा। इसके अलावा स्थाई नौकरी भी नहीं मिलती। सरकार के इस फैसले के विरोध में 14 जुलाई को परिवहन मंत्री असीम गोयल के अंबाला स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।

वर्जन

परिवहन विभाग की ओर से 35 मार्गों पर 272 परमिट जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह परमिट 50 प्रतिशत रोडवेज और 50 प्रतिशत परिवहन समिति के लिए रहेंगे।

--नवदीप सिंह विर्क, प्रिंसिपल सेक्रेट्ररी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed