{"_id":"640a250fd7e9f9ee0109d260","slug":"trainee-bus-drivers-took-oath-jind-news-c-17-1-88712-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, हस्ताक्षर भी कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, हस्ताक्षर भी कराए
Thu, 09 Mar 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान ड्रग व हिंसा मुक्त, मेरा गांव मेरी शान कार्यक्रम के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल व साइबर थाना की टीम ने हरियाणा रोडवेज में चालक का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को नशे के बारे में बताते हुए कहा कि नशे का रास्ता हमेशा मनुष्य को पतन की ओर लेकर जाता है। ऐसे रास्ते पर कभी न चले और नशे की आदतों से हमेशा दूर रहें तथा दूसरे लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम न केवल अपने समुदाय, परिवार, दोस्त बल्कि खुद को भी नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन अपने अंदर से शुरू होता है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। नशे के रूप में लोग शराब, गांजा, जर्दा, ब्राउन शुगर, कोकीन, स्मैक मादक पदार्थों का प्रयोग करते हैं। नशे के आदी व्यक्ति को समाज भी ठीक दृष्टि से नहीं देखता है। सिपाही विजय ने चालक का प्रशिक्षण ले रहे युवकों को इस क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में स्वयं की सजगता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। साइबर अपराधी आपको स्पैम ईमेल भेज सकता है जो उन्हें खोलने के लिए लुभाते हैं, तो इसे फिशिंग कहा जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके साथ स्कैम शुरु हो जाता है। साइबर अपराधी उपयोग किए जा रहे डिवाइस को सीधे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं, लेकिन सांझा की गई जानकारी के कारण आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब कभी इस तरह के अनजान लिंक मिले तो आप बिना सोचे डिलीट करें। इसलिए मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें और उन्हें बदलते रहें अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कभी भी एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल न करें। जब कोई व्यक्ति किसी तरीके से इंटरनेट पर आपसे संपर्क करके धोखाधड़ी करके साइबर फ्रॉड करता है तो इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इस अवसर पर एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश, सिपाही कुलदीप, बलराज सिंह देशवाल, प्रशिक्षक राजपाल मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09जेएनडी16: नए बस अड्डे पर प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक करते हुए।