{"_id":"79daac16760fce14d92096261134b1d0","slug":"train-hit-a-bus-and-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से टकराई बस और ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से टकराई बस और ट्रक
नरवाना
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात हरियाणा रोडवेज की बस वट्रक रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा रेलवे फाटक खुला होने के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बस के परिचालक सहित कई लोग घायल हो गए। बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसा गेटमैन की लापरवाही के कारण हुआ। गेटमैन और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। रेलवे पुलिस ने बस चालक के बयान पर गेटमैन के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर किया है, जबकि रेलवे ने उसे सस्पेंड कर दिया। हिसार डिपो की बस रात को चंडीगढ़ से हिसार जा रही थी और ट्रक बीकानेर से रूई भरकर कैथल जा रहा है।
रात डेढ़ बजे एक मालगाड़ी धुरी से दिल्ली जा रही थी। जब मालगाड़ी हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर बनी फाटक से गुजर रही थी तो एक ओर से बस और दूसरी ओर से ट्रक ने टक्क र मारी। बस व ट्रक के अगले हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में बस के परिचालक बलवान सहित कई सवारियों को मामूली चोटें आई। परिचालक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है, लेकिन परिजन उसे हिसार ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस और ट्रक को लाइन से हटाया गया। करीब ड़ेढ घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। रेलवे चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
रेलवे पुलिस ने बस चालक बलबीर सिंह के बयान पर गेटमैन मंगतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर रेलवे विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगतराम को सस्पेंड कर दिया। नरवाना रेलवे स्टेशन मास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि फाटक मैन की गलती से यह हादसा हो गया।