{"_id":"823144ce90f3a711f50d5694d2df40f6","slug":"train-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन शुरू
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के बाद पहली बार दिल्ली बठिंडा रेलवे सेक्शन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन चली। सुबह के समय जनता एक्सप्रेस व सायं को अवध आसाम एक्सप्रेस गाड़ी दिल्ली गई। रेलवे द्वारा लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन पैसेंजर गाड़ियां नहीं चलाई गई हैं।
जुलाना, जैजैवंती, किनाना व उचाना में रेलवे स्टेशनों पर हुई क्षति की वजह से पैसेंजर गाड़ियों के परिचालन में देरी हो रही है। पैसेंजर गाड़ियों के परिचालन को लेकर रेलवे की तरफ से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
वहीं रोडवेज द्वारा भी सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। केवल बरवाला रूट पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं, गोहाना में भी केवल दिन के समय बसें भेजी जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोकल रूटों पर रोडवेज बस सेवा बहाल नहीं हो सकी। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
केवल बरवाला को छोड़कर सभी रूटों पर रोडवेज बसें चल रही हैं। गोहाना में केवल दिन के समय बसें भेजी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों बस सेवा फिलहाल बंद है। डीसी की तरफ से जैसे ही आदेश आता है, ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू की जाएगी।
सरूप सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर
रोडवेज।