{"_id":"5d51a3888ebc3e6d06303dfe","slug":"train-going-chandigarh-jaipur-will-be-closed-for-a-week-jind-news-rtk5114647195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बंद रहेगी चंडीगढ़-जयपुर जाने वाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बंद रहेगी चंडीगढ़-जयपुर जाने वाली ट्रेन
विज्ञापन
जयपुर में री मॉडलिंग के चलते जींद से चलने वाली 19718 चंडीगढ़-जयपुर व 19717 जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन 12 अगस्त से रद्द कर दी गई है। ट्रेन 18 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19718 शाम छह बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ से जयपुर के लिए चलती है, जो रात सवा 11 बजे जींद पहुंचती है। इसी प्रकार जयपुर से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 19717 रात दो बजे जींद पहुंचती है। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को 18 अगस्त तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चंडीगढ़ और जयपुर में 500 लोग करते हैं जॉब
चंडीगढ़ और जयपुर में जिले के 500 लोग नौकरी करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण भी लोगों परेशानी होगी। जयपुर में री मॉडलिंग के चलते जींद से जाने गुजरने वाली जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन रद्द रहेगी। इसके लिए रेलवे से आदेश जारी हुए हैं। काम पूरा होने के बाद जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन को चलाया जाएगा। तब तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। इस बार रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वे अधिकारियों का सहयोग करें।
-प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक जींद।