फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tragic accident in Jind, Bike collides with tree, Two youths died, one seriously injured

जींद में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई; दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 19 Mar 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 19 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

जींद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। भिवानी रोड-ईक्कस बाईपास पर बीड़ बड़ा वन के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragic accident in Jind, Bike collides with tree, Two youths died, one seriously injured
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव ईक्कस बाईपास पर सोमवार देर रात को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

विज्ञापन


बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी 24 वर्षीय चमन लाल, 23 वर्षीय सचिन तथा 24 वर्षीय विशाल सोमवार रात को किसी कार्य से ईक्कस गए हुए थे। रात को लगभग 11 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। भिवानी रोड-ईक्कस बाईपास पर बीड़ बड़ा वन के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने तीनाें को बाइक समेत वहां पड़े देखा। तीनों युवकों के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चमनलाल तथा सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल की गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed