{"_id":"6ab6d65330365743dd005bb0","slug":"15-year-old-boy-drowns-in-hansi-branch-canal-during-ganesh-visarjan-jind-news-c-199-1-sroh1009-160993-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गणेश विसर्जन के दौरान हांसी ब्रांच नहर में डूबा 15 वर्षीय किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गणेश विसर्जन के दौरान हांसी ब्रांच नहर में डूबा 15 वर्षीय किशोर
विज्ञापन
25जेएनडी32: नहर में अमन को तलाश करते हुए लोग। राहगीर
- फोटो : 1
जींद। गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार को सफीदों में हांसी ब्रांच नहर में 15 वर्षीय किशोर डूब गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुरानी चुंगी निवासी अमन अन्य लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक नहर में गिर गया और तेज बहाव के कारण पानी में लापता हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना शहर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कराया। परिजन और आसपास के लोग भी नहर के किनारे अमन की तलाश में जुटे रहे। तलाशी अभियान में पानी का बहाव बाधा न बने इसके लिए पीछे की तरफ स्थित अंटा हैड से नहर का पानी कम करवाया गया।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक अमन का पता नहीं चल सका था और तलाश जारी थी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।