फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traffic will be gained from four ROBs, the city's thirst will be extinguished by canal drinking water

चार आरओबी से ट्रैफिक को मिलेगी गति, नहरी पेयजल से बुझेगी शहर की प्यास

Thu, 31 Dec 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be gained from four ROBs, the city's thirst will be extinguished by canal drinking water
जींद। वर्ष 2021 जिले के लिए उम्मीदों भरा होगा। नए साल में कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो साकार हो जाएंगी, जबकि कुछ परियोजनाएं जो लंबे समय से अटकी पड़ी हैं, उन पर काम शुरू हो सकेगा। जिले में चार आरओबी और रोहतक-जींद चार लेन परियोजना पर काम चल रहा है। इससे ट्रैफिक को गति मिलेगी और लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट देंगे शहर के विकास को गति
1. पांडु पिंडारा आरओबी
शहर के पूर्वी छोर पर गोहाना रोड पर पांडु पिंडारा गांव में बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज नए साल में पूरा हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि फरवरी तक आरओबी तैयार हो जाएगा। आरओबी गोहाना-जींद मार्ग को चौड़ा करने की परियोजना का ही हिस्सा है। इस पर 132 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

2. रोहतक-भिवानी रोड आरओबी
शहर के लिए बेहद खास रोहतक-भिवानी रोड आरओबी की सौगात भी नए साल में मिल जाएगी। हालांकि इस परियोजना में एनएचएआई का काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ रेलवे लाइन के ऊपर से काम बाकी है। 35 करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात नए साल में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. हांसी रोड आरओबी
शहर के अंदर नए हांसी रोड पर 46 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह आरओबी दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा है। इस रेलवे लाइन पर काफी ट्रेन चलती हैं, जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। नए साल में यह आरओबी तैयार हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
4. रोहतक बाईपास आरओबी
रोहतक बाईपास पर जेल के पास आरओबी का काम अंतिम चरण में है। इस पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पर भी रेलवे लाइन के ऊपर से ही काम बचा हुआ है।
5. रोहतक-जींद चार लेन परियोजना
दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहतक से जींद तक की सड़क को चार लेन बनाने का काम दोबारा शुरू हो चुका है। करीब 414.39 करोड़ से पूरा होने वाली इस परियोजना पर दोबारा काम शुरू हो गया है। इस साल में यह रोड तैयार हो जाएगा। इसका आधा हिस्सा जींद से पंजाब सीमा तक का रोड पर पहले ही चार लेन बन चुका है।
6. अटल पार्क:
शहर की लंबित विकास परियोजनाओं में अटल पार्क भी एक है। पार्क का काम पिछले पांच साल से अटका हुआ है, लेकिन अब इस पर तेजी से काम चल रहा है। पांच एकड़ जमीन पर आधुनिक पार्क नगर परिषद द्वारा बनाया जा रहा है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस साल में यह पार्क तैयार हो जाएगा।
7. स्वर्ण जयंती पार्क:
प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा बनने के 50वें साल पर चार साल पहले इसकी घोषणा की गई थी। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है। इस साल यह जनता को समर्पित हो सकता है।
8. अमरूत योजना:
अमरूत परियोजना का काम भी इस साल में पूरा हो जाएगा। 20 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि यह काम इसी साल दिसंबर महीने में पूरा होना था, लेकिन अब इस साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी।
9. शॉपिंग काम्प्लेक्स
पुराने नगर परिषद कार्यालय की जगह 10 करोड़ रुपये से शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इस साल सितंबर महीने तक यह काम पूरा हो जाएगा। यह शहर के बीचोंबीच शानदार शॉपिंग काम्प्लेक्स बनेगा।
10 . बस स्टैंड हो शिफ्ट :
नए बाईपास पर पिंडारा गांव के पास नया बस स्टैंड इसी साल शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड का भवन बनकर तैयार है और अब यहां पानी की व्यवस्था बाकी है। इसके साथ ही इसी माह बस स्टैंड शिफ्ट हो सकता है। 12 एकड़ में करीब 32 करोड़ रुपये से नया बस स्टैंड बनाया गया है। बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है।
तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा जींद
आने वाले दिनों में जींद तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ जाएगा। इनमें देश की सबसे बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके तहत दिल्ली से जम्मू तक बनाए जाने वाले एक्सप्रेस हाईवे, कोठपुतली से शाहबाद राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला हाईवे व सोनीपत से जींद को सीधा जोड़ने वाला ग्रीन फिल्ड हाईवे शामिल हैं। तीनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
यह परियोजनाएं होंगी शुरू
नहरी पेयजल : जींद शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण नहरी पानी आधारित पेयजल परियोजना इस साल में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पानी नरवाना स्थित भाखड़ा नहर से लाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज : जिला के लिए मेडिकल कॉलेज की परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। पांच साल से यह परियोजना अधर में लटकी है, लेकिन अब इसके लिए टेंडर खुल चुके हैं। इस साल में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर करीब 523.92 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
सफीदों में पीएचसी, सीएचसी समेत चालू होंगे बिजली के दो पावर हाउस
सफीदों क्षेत्र वासियों के लिए नववर्ष 2021 कई सौगात लेकर आएगा। कई बड़ी परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। करीब 46 करोड़ की लागत से पिछले दो सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली के साथ अन्य परियोजनाआं पर काम चल रहा है। पुलिस लाइन की जमीन में सिटी थाना का नया भवन के साथ मित्र कक्ष, पुलिस अधिकारियों के रिहायशी क्वार्टर, गांव खेड़ा खेमावती में आईटीआई का भवन, असंध-पानीपत हाईवे पर सफीदों बाईपास फोरलेन, गांव सिवानमाल में पीएचसी, गांव मुआना में सीएचसी एवं डाक्टरों के रिहायशी क्वार्टरों के अलावा गांव बुढ़ाखेड़ा व ऐचरां में 33 केवी के दो पावर हाउस 2021 में ही चालू हो जाएंगे।
आईटीआई : असंध-पानीपत रोड पर गांव खेड़ा खेमावती में 6 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बन रही आईटीआई 2021 बनकर तैयार होगी। इसमें 2021 के जून माह में कक्षाएं लगने की उम्मीद है।
सिटी थाना : सफीदों शहर की गीता कॉलोनी के घोड़ा पूली मार्ग पर सिटी थाना के नये भवन का निर्माण कार्य पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। जिसका कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीएचसी : हलके के सबसे बड़े गांव मुआना में सवा सात करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सक के लिए क्वार्टर बनकर तैयार हो चुका है।
पीएचसी : हलके के गांव सिवानामान में पीएचसी का भवन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह 2021 के जून माह में चालू हो जाएगी। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से भवन तैयार हुआ है।
फोरलेन बाईपास : असंध-पानीपत हाईवे पर बनने वाला सफीदों फोरलेन बाईपास भी 2021 में तैयार होगा। जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसका कार्य पिछले कई माह से रुका हुआ है। बीएडंआर के जेई मोहित का कहना है 2021 के अगस्त माह तक फोरलेन तैयार हो जाएगा।

यात्री निवास हाल : सफीदों के ऐतिहासिक नागक्षेत्र तीर्थ में 2 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले यात्री निवास हाल 2021 में तैयार होने की उम्मीद है।
पावर हाउस : गांव बुढ़ाखेड़ा व ऐंचरा में 33केवी के दो पावर हाउस 2021 में चालू होने की उम्मीद है। इसमें बुढ़ाखेड़ा वाला 33 केवी पावर हाउस अप्रैल माह में और ऐंचरा वाला अगस्त माह तक चालू हो जाएगा। ग्रामीण एसडीओ राजबीर के अनुसार फिलहाल 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। ये दोनों पावर हाउस करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed