{"_id":"6821020d4fae6c343701143a","slug":"traffic-system-collapsed-in-narwana-jind-news-c-199-1-sroh1009-134487-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में ट्रैंफिक व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में ट्रैंफिक व्यवस्था धड़ाम
Mon, 12 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी05 नरवाना में लघु सचिवालय के पास बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
नरवाना। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों विश्वकर्मा चौक, पुराना बस स्टैंड चौक और लघु सचिवालय के पास स्थित चौराहे इन दिनों अव्यवस्थित यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इन तीनों जगह पर लगी ट्रैफिक लाइटें पिछले कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इससे यातायात नियंत्रण पूरी तरह ठप हो चुका है।
दिनभर इन चौराहों पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहन बिना किसी नियंत्रण के चल रहे हैं। मौके पर एक दो पुलिसकर्मी होते तो हैं, लेकिन उनका कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसी का नतीजा है कि हर दिन यहां छोटे-बड़े कई हादसे हो रहे हैं।
कभी बाइक और कार की टक्कर तो कभी पैदल राहगीरों की जान जोखिम में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। जब इन तीनों चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी। इसके बाद लोगों ने ट्रैफिक लाइटों के नियमों का पालन करना शुरू कर दिया था। अब फिर लाइटें बंद पड़ गईं हैं। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था फिर से बिगड़ गई है।