{"_id":"6425cec7f07aedf792031e67","slug":"traders-will-protest-on-april-5-if-the-railway-gate-is-not-opened-jind-news-c-17-1-109056-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे फाटक नहीं खोला तो 5 अप्रैल को धरना देंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे फाटक नहीं खोला तो 5 अप्रैल को धरना देंगे व्यापारी
Thu, 30 Mar 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
जींद। देवीलाल चौक फाटक को बंद किए जाने के चलते व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारी वीरवार को अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में एकत्रित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पानीपत रेलवे फाटक जींद के नीचे से अंडरपास बनाया जाए और जब तक अंडरपास बनकर तैयार नहीं होता तब तक रेलवे फाटक खुला रखा जाए। व्यापारियों ने बैठक में चेताया कि यदि रेलवे फाटक को नहीं खोला जाता है तो पांच अप्रैल को व्यापारी फाटक के पास ही धरना देंगे। यदि फिर भी फाटक को नहीं खोला जाता तो व्यापारी बैठक कर रणनीति बनाएंगे। बैठक के बाद व्यापारियों ने पानीपत रेलवे फाटक जींद तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
व्यापारियों ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। यह रास्ता शहर का प्रमुख रास्ता है। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि तुरंत फाटक खोलकर यहां से आने-जाने का रास्ता दिया जाए। जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास जो अंडरपास बनाया गया है, उसकी बनावट गलत है। यहां न तो बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध है और न ही प्रकाश की कोई सुविधा है। पैदल चलने का रास्ता भी नहीं है। रेलवे फाटक के नीचे से चार फुट का अंडरपास बनना चाहिए, जिससे पैदल व रिक्शा का रास्ता मिल सके और दुकानदारों को फाटक बंद होने से नुकसान भी न हो।
अर्थी ले जाने में भी होती है परेशानी
महावीर कंप्यूटर ने कहा कि रास्ते से ही श्मशान घाट का रास्ता जाता है, जिससे यह रास्ता बंद हो गया है। शहर की तरफ से जो भी लोग अर्थी लेकर आते थे, वे फाटक पार करते हुए हांसी रोड स्थित श्मशान घाट पर पहुंचते थे। अब फाटक बंद होने से शहर की तरफ से आने वाले लोगों को अर्थियां अंडरपास के रास्ते से लानी पड़ रही है। यह रास्ता काफी लंबा पड़ रहा है, जिसके चलते इस रास्ते से अर्थी ले जाने में परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इसके लिए भी कोई उचित व्यवस्था करनी चाहिए।