फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders put the issue of security in front of DSP

Jind News: व्यापारियों ने डीएसपी के सामने रखा सुरक्षा का मुद्दा

Wed, 10 Jul 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders put the issue of security in front of DSP
सफीदों। उपमंडल में हाल ही में नियुक्त हुए डीएसपी जितेंद्र राणा ने मंगलवार को शहर थाना में व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को जान कर सुझाव प्राप्त किए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएसपी के सामने सुरक्षा, बाजारों में जाम, बाइक चालकों के पटाखे बजाने, नशाखोरी, कन्या कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी समेत अन्य समस्याएं रखीं। डीएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर शहर थाना सफीदों के कार्यकारी प्रभारी कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि व्यापारी एक प्रबुद्ध वर्ग हैं और समाज में अपना अहम रोल रखते हैं। उन्होंने कहा कि सफीदों इलाका बेहद शांत क्षेत्र है। क्षेत्र में बदमाश और बदमाशी को किसी तरह से भी पनपने नहीं दिया जाएगा। जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए पुलिस हरदम तैयार है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस वक्त बाजारों में भीड़ अधिक होने का समय हो वहां पर विशेष राइडर लगाई जाए, ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा रात में शहर के मुख्य चौकों पर पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए। जो चालक अपनी बाइक से पटाखे बजाते मिलें उनका मौके पर चालान करके गाड़ी इंपाउंड की जाए। कन्या कॉलेज के आसपास महिला पुलिस की गश्त शुरू करवाएं। यह गश्त छात्राओं का कॉलेज में प्रवेश व निकास दोनों ही समय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि वे समाज की जड़ों को खोखला करने का काम कर रहे हैं। किसी भी नशा बेचने वाले की कोई बात पता चले तो पुलिस को बताए और तत्काल कार्रवाई करके तस्कर को पकड़ा जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा जो युवा नशे की जद में आ चुके हैं, उनका निशुल्क इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed