फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders over Ultimatum

व्यापारियों का अल्टीमेटम खत्म

Wed, 19 Nov 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 19 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन

शहर की स्कीम नंबर छह में गत 5 नवंबर को हुई किरयाना स्टोर संचालक दर्शन लाल उर्फ पिंकी की हत्या के 13 दिन बाद भी हत्या आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने और डाक्टरों से मारपीट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को रिहा करने की मांग को लेकर व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम मंगलवार को समाप्त हो गया।

विज्ञापन


 अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद भी व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण देर सायं व्यापारियों की 21 सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अदालत में शपथ पत्र पेश किए। शपथ पत्र के आधार पर अदालत ने दो आरोपियों को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के व्यापारियों द्वारा पिंकी के हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा परिजनों के अनुसार जेल में निर्दोष डाले गए लोगों को बाहर निकालने की मांग को लेकर गत शनिवार को शहर में प्रदर्शन करके शहर थाने में जमकर हंगामा किया था।

बाद में परिजनों ने चेताया था कि अगर दो दिन के अंदर-अंदर पिंकी के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया और जेल में बंद बेकसूर सुभाष तथा अशोक को रिहा नहीं किया गया तो व्यापारी अपना आंदोलन तेज कर देंगे।

व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो चुका है लेकिन अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया। इससे खफा व्यापारियों की 21 सदस्यीय कमेटी ने देर सायं मीटिंग की और आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की।

28 लोगों के शपथ पत्र देने के बाद मिली जमानत
डाक्टरों के साथ मारपीट के आरोप में जेल में बंद राकेश तथा सुभाष की जमानत के लिए 28 लोगों ने मंगलवार को अदालत में समाने शपथ पत्र दिए। जिसमें लोगों ने दावा किया कि डाक्टरों के साथ मारपीट के दौरान मौके पर दोनों मौजूद नहीं थे। इसलिए दोनों को जमानत दी जाए। जिस पर अदालत ने राकेश तथा सुभाष को जमानत मंजूर कर दी और दोनों को देर शाम को जेल से रिहा कर दिया।


पुलिस अधीक्षक को आज रिपोर्ट सौंपेंगे डीएसपी
व्यापारी दर्शनलाल उर्फ पिंकी के हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक बदन सिंह द्वारा गत रविवार को डीएसपी धर्मबीर पूनिया, सुरेश कुमार तथा वीरेंद्र दलाल के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई तीनों टीमों को मर्डर केस में तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देनी है। बुधवार को डीएसपी की टीम अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed