{"_id":"617ed407c3de2b29113fd81b","slug":"traders-gave-seven-days-time-for-arrest-warned-for-agitation-jind-news-rtk6286840104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने दिया सात दिन का समय, आंदोलन के लिए चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने दिया सात दिन का समय, आंदोलन के लिए चेताया
विज्ञापन
सेठों वाली धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी।
- फोटो : Jind
जींद। सेठों वाली धर्मशाला में रविवार को देरशाम को व्यापारियों की बैठक बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारी भाइयों से दस लाख रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया गया। इसमें व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने अब सात नवंबर तक का आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को समय दिया।
इसमें बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सात नवंबर से पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोपियों को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो सात नवंबर को व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक जींद में होगी। इसके बाद भी अगर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो 10 नवंबर को जींद बंद रहेगा। सभी व्यापारी अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। वहीं 10 नवंबर के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हरियाणा बंद जैसा बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं बैठक में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी पहुंचे थे।
पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल के व्यापारी नितिन के पास एक बदमाश ने फोन कर उससे 25 लाख रुपये की मांग की थी। व्यापारी को दुकान में बुलाकर उस पर छह बदमाशों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते व्यापारी ने अपने भाई विपुल को फोन पर इस मामले की जानकारी देकर उसको घर में रखे सभी पैसे लेकर आने की बात कही। इस पर विपुल गोयल घर में रखी दस लाख रुपये की नकदी लेकर मंडी में दुकान पर पहुंच गया और बदमाशों को नकदी देकर अपने भाई को छुड़वाया। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए थे। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में वजीर पोंकरी खेड़ी, शिबू व मुकेश गिरी को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
बढ़ रहे अपराध को रोकना जिला पुलिस के लिए कड़ी चुनौती
जिले में बढ़ रहे अपराधों को रोकना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि आए दिन चोरी, लूट के मामले सामने आ रहे हैं। शहर के मध्य अनाज मंडी में इस तरह से दिनदहाड़े रगंदारी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार होना और पांच दिन बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं होने से जिले वासियों की सुरक्षा पर भी पुलिस की कार्रवाई प्रश्र लगा रही है।
पुलिस सुरक्षा का चक्रव्यूह तोड़ आसानी से फरार हुए थे बदमाश
त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने आमजन की सुरक्षा के लिए शहर के बाजारों व चौक चौराहों पर पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह बनाया हुआ था, लेकिन शहर की अनाज मंडी में छह बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी भाईयों से दस लाख रुपये लूटकर पुलिस के इस सुरक्षा चक्र को भी आइना दिखाने का काम कर फरार हो गए।
जींद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रंगदारी के मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापा मार रही हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।