फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders are worried about the arson incidents and are demanding a compensation policy.

Jind News: आगजनी की घटनाओं से व्यापारी चिंतित, मुआवजा नीति की मांग

Sat, 17 Jan 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders are worried about the arson incidents and are demanding a compensation policy.
16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल
जींद। शहर के बाजार में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं ने व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं छोटी-सी चिंगारी से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो जाता है। वर्षों की मेहनत और पूंजी खत्म हो जाने से व्यापारी परिवार आर्थिक संकट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

अधिकतर मामलों में न तो व्यापारियों के पास पर्याप्त बीमा होता है और न ही सरकार की ओर से त्वरित राहत की कोई प्रभावी व्यवस्था मौजूद है। व्यापारियों का कहना है कि आगजनी की घटनाओं को केवल व्यापारी की लापरवाही से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन

कई बार बिजली विभाग की खामियां, जर्जर तार, ट्रांसफॉर्मर की खराबी, संकरी गलियां और अग्निशमन संसाधनों की कमी ऐसे हादसों का कारण बनती हैं। बावजूद इसके, नुकसान का पूरा बोझ व्यापारी को ही उठाना पड़ता है। इससे न केवल परिवार की आजीविका प्रभावित होती है बल्कि बाजार की रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है। सरकार को व्यापारी आपदा राहत नीति बनानी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सरकार से मांग की है कि दुकानों में आग लगने, प्राकृतिक आपदा या अन्य आकस्मिक घटनाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जाए। इस नीति के तहत नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि पीड़ित व्यापारी दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके। साथ ही व्यापार आयोग को अधिक अधिकार देकर मौके पर निरीक्षण, रिपोर्ट और राहत वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए।-शिवकुमार गोयल
-------------
व्यापारियों का यह भी कहना है कि केवल बीमा को ही समाधान मान लेना व्यावहारिक नहीं है। क्योंकि छोटे व्यापारी बीमा प्रीमियम वहन नहीं कर पाते। ऐसे में सरकारी सहयोग ही उनके लिए संबल बन सकता है। इसके साथ-साथ बाजारों में अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत करना, पुराने बिजली तारों को बदलना और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराना भी बेहद जरूरी है ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके।-सुनील अग्रवाल
------------
यदि समय रहते सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो छोटे व्यापारी धीरे-धीरे कारोबार छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं। इसलिए जरूरत है कि व्यापारी हित में नियम बनाकर त्वरित और पारदर्शी राहत व्यवस्था लागू की जाए, जिससे आपदा के समय व्यापारी अकेला न पड़े।

-अमन कुमार
-----------
आगजनी की घटनाएं हमेशा व्यापारी की गलती से नहीं होतीं। सरकार को व्यापारी आपदा राहत नीति बनानी चाहिए ताकि नुकसान का आकलन कर मुआवजा मिल सके। -राजेश गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

16जेएनडी02: शिवकुमार गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article