{"_id":"69e7bdbd1b9bfdc49904c0ff","slug":"traders-are-on-the-streets-and-employees-are-burning-garbage-in-the-mini-secretariat-how-can-aqi-be-improved-jind-news-c-203-1-mgh1006-125812-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़कों पर व्यापारी तो लघु सचिवालय में कर्मचारी जला रहे कचरा, कैसे सुधरे एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़कों पर व्यापारी तो लघु सचिवालय में कर्मचारी जला रहे कचरा, कैसे सुधरे एक्यूआई
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- दोपहर 11:30 बजे वन विभाग कार्यालय के सामने जलता हुआ कूड़ा---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में कर्मचारी व शहरवासी ही जनता का प्रदूषण से दम घोंट रहे हैं और कचरे का निस्तारण की बजाय आग लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर ही जलाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के लघु सचिवालय, बस स्टैंड, काॅम्प्लेक्स, महाराजा अग्रसेन पार्क आदि स्थानों पर पड़ताल की गई।
इस दौरान कहीं राख के ढेर मिले तो कहीं सुलगता कचरा मिला। इस दौरान टीम को इन स्थानों पर आग लगाई गई मिली तो कहीं पर कचरा जलने के बाद पड़े राख के ढेर मिले। सुबह 8 बजे टीम की ओर से शहर के काॅम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान एक दुकान के सामने सफाई कर्मचारी ही कचरे का आग लगाता मिला।
इसके बाद महाराजा अग्रसेन पार्क के सामने पहुंची तो यहां पर कचरे में दुकानदारों की ओर से लगाई मिली। इसके बाद सुबह 10 बजे शहर के बस स्टैंड की पार्किंग में भी कचरा जलाने के अवशेष मिले। इसके बाद 11 बजे लघु सचिवालय में भवन के वाहन पासिंग के पास दो जगह पर आग लगाई गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा सरल केंद्र के सामने भी राख पड़ी थी और यहां पर भी एक-दो दिन पहले ही आग लगाने की संभावना है। इससे पहले भी सचिवालय के पास आग लगाई जाती थी और अब फिर कर्मचारी यहां पर आग लगाने लगे हैं।
शहर में करीबन 10 स्थानों पर विभिन्न समय अंतराल पर आग लगाई जा रही हैं। एक ओर सरकार प्रदूषण कम करने के लिए मुहिम चला रही है और दूसरी ओर से सरकारी कर्मचारी ही आग लगाकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन लोगों का सबसे अधिक आवागमन होता है और इन्हीं स्थानों पर आग लगाकर कचने का निपटारा किया जा रहा है।
वहीं अब नगर पालिका की ओर से डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रक्रिया शुरू की गई है। संबंधित विभाग कर्मचारी न तो कचरे का उठान कर रहे हैं और न ही प्रतिष्ठान संचालक कचरे को गाड़ियों में डाल रहे हैं। इससे शहर में कचरे में आग लगाने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। नगरपालिका की ओर से अभी किसी भी कूड़े जलाने वाले के खिलाफ काेई कार्रवाई तक नहीं की गई है।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
आग जलाकर कचरा निपटान करने का यह मामला अभी संज्ञान में आया है। अब संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। विभागों में इसके लिए अलर्ट जारी किया जाएगा। आग लगाने वाले दुकानदारों व कर्मचारियों पर जुर्माना भी तय किया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़