{"_id":"581391774f1c1b250ebc1aea","slug":"trade-over-five-carore-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पांच करोड़ के पार पहुंचा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पांच करोड़ के पार पहुंचा कारोबार
jind
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
आभूषण खरीदते हुए महिलाएं।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार में बंपर खरीददारी हुई। ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की और दिनभर बाजार में भीड़ लगी रही। सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को कई गुना ज्यादा कारोबार हुआ। अकेले सर्राफा बाजार का कारोबार ढाई करोड़ से ज्यादा रहा। इलेक्ट्रानिक्स, गारमेंट्स, बर्तन व जूते का भी खूब कारोबार हुआ। बाजार में ज्यादा भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। बाजार के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। शनिवार व रविवार को भी दीपावली पर बंपर खरीददारी होने की उम्मीद है। बाजार में सुबह से भीड़ रही और देर शाम तक ग्राहकों ने खरीददारी की। सर्राफा में सबसे ज्यादा चांदी के नए सिक्के, डॉलर, लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीद हुई। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, बर्तन, जूते, सजावट के सामान की एक हजार से ज्यादा दुकानें हैं, जिन पर पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार रहा। बाजार में सबसे ज्यादा जूतों का कारोबार होता है। जूता कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ा काम
सुबह से ही ग्राहक तांबा, स्टील व एल्यूमीनियम के बर्तन खरीद रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में कई गुणा ज्यादा काम बढ़ा। अभी दो दिन का और समय है, इससे काफी समय से मंदी झेल रहे बाजार को संजीवनी मिलेगी।
- पवन रामराये, व्यापारी
आभूषण व बर्तन खरीदें
आभूषण व बर्तनों की खरीददारी की है। बुजुर्गों के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तनों व आभूषण घर लाना काफी शुभ माना जाता है। दीपावली के लिए भी खरीददारी की है। बाजार में नए-नए प्रकार के आइटम आए हैं।
विज्ञापन
- सीता, ग्राहक
बाजार में नहीं पैर रखने के लिए भी जगह
रेडिमेट्स कपड़े व बर्तनों की खरीद की है। बाजार में काफी भीड़ होने के कारण पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है। अभी दो दिन का समय बाकी है, इस दौरान जमकर खरीददारी करेंगे और एक-दूसरे के घर मिठाई भेजेंगे
- मुकेश देवी, ग्राहक
सामान्य दिनों से ज्यादा हुई आभूषणों की खरीददारी
बाजार में ज्वेलरी के शोरूम व कारीगरों की 280 दुकानें हैं। बाकी दिनों की तुलना में धनतेरस पर अच्छा कारोबार रहा। पिछले सीजन में मंदी रही है, तो सामान्य दिनों में 40 से 50 लाख रुपये का ही कारोबार रहता है।
- भारत भारद्वाज, प्रधान
स्वर्णकार संघ, जींद।
डेढ़ करोड़ के पार पहुंचा कारोबार
दुकानों के अंदर ग्राहक पहुंचा ही नहीं, बाहर लगे स्टालों पर ही खूब खरीददारी हुई। धनतेरस पर बाजार में रेडिमेंट्स गारमेंट्स का डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार रहा।
- जयकुमार गोयल, प्रधान
रेडिमेंट्स गारमेंट्स एसोसिएशन