{"_id":"651f034a332552e6ef016c74","slug":"tractor-trolley-hits-bike-two-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-6738-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। जींद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेजगति में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चालक को रोहतक के पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया।
गांव मुआना निवासी लेखराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के काम से अपनी बाइक पर सवार होकर सफीदों शहर आया था और वापस अपने घर जा रहा था। लेखराज ने बताया कि वह बाइक पर अकेला था, जींद मार्ग पर थोड़ी दूर चलने के बाद उसे एक व्यक्ति ने हाथ दिया। जिसका नाम मामू था। उसने उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। लेखराज ने बताया कि जींद मार्ग पर एचपी के पेट्रोल पंप से उन्होंने पेट्रोल डलवाया और गांव के लिए चल पड़े। थोड़ी दूर चलने के बाद पीछे से तेजगति में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद उस सहित मामू भी घायल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक के बयान पर अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।