{"_id":"6875657e9b2d21e7090c1a74","slug":"tractor-and-private-bus-collided-jind-news-c-199-1-sroh1006-137800-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रैक्टर और प्राइवेट बस की हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रैक्टर और प्राइवेट बस की हुई टक्कर
Tue, 15 Jul 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी22-निजी बस जिसकी ट्रैक्टर के साथ टक्कर हुई। संवाद
उचाना। कस्बे में सांई मंदिर के पास दिल्ली नेशनल हाईवे पर सामने अचानक बेसहारा पशु आने से ट्रैक्टर और निजी बस की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी को भी चोट नहीं लगी लेकिन बस में 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को कस्बे से बड़ौदा जा रहे सरिया से लोडिंग ट्रैक्टर और नरवाना से जींद जा रही बस की टक्कर हो गई। सांई मंदिर के पास डिवाइडर से अचानक एक पशु के सामने आने से ट्रैक्टर बेकाबू हो गया।
ट्राली में भारी वजन होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। निजी बस के चालक ने ट्रैक्टर को बेकाबू होते देख तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बस यूनियन के पदाधिकारी जगत पालवां ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह घर बनाने की सामग्री लेकर जा रहा था। दोनों वाहनों की कम गति के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।