फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Took life in a minor argument, first attacked with bricks, then shot

Jind News: मामूली कहासुनी में ले ली जान, पहले ईंटों से किए वार, फिर मार दी गोली

Sat, 08 Apr 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Took life in a minor argument, first attacked with bricks, then shot
जींद। पिल्लूखेड़ा रोड पर बने रॉयल ढाबे पर भंभेवा निवासी राहुल की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। दो सिपाही बाल बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार ढाबे पर हुई कहासुनी के कारण राहुल की हत्या हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। यह पूरी वारदात ढाई मिनट में अंजाम दी गई । पुलिस ने 20 घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस व बदमाशों के मध्य हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल बाल बचे। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली निजामपुर निवासी साहिल के पैर में लगी, जबकि दूसरे आरोपी लुदाना निवासी आशीष को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तोल और दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल मर्डर के दो आरोपी बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी से ईक्कस गांव की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों नहर की पटरी पर ईक्कस गांव की तरफ भाग गए। करीब एक किलोमीटर दूर वह बाइक नीचे गिराकर बीड़ की तरफ भागने लगे। एक युवक ने पिस्तौल से पुलिस पर फायर किया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो एक गोली साहिल की टांग में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। दूसरे युवक ने फिर से पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निजामपुर निवासी साहिल व लुदाना निवासी आशीष के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी आशीष को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया, जबकि साहिल का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में लुदाना निवासी साहिल और फतेहगढ़ निवासी कुलदीप की गिरफ्तार बाकी है। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तोल 315 बोर, एक पिस्तोल 32 बोर व एक बाइक को बरामद किया है। एसपी के अनुसार सीआईए स्टाफ इंचार्ज अनूप सिंह के नेतृत्व में 20 घंटे में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये थी घटना
बुधवार रात को भंभेवा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ के लड़के अशोक का पिल्लूखेड़ा रोड पर भंभेवा में रॉयल ढाबा है। राहुल रात के समय ढाबे पर चाय पीने के लिए गया था। जहां पर निजामपुर निवासी साहिल, लुदाना निवासी आशीष, साहिल उर्फ कुलदीप लुदाना और लिजवाना निवासी कुलदीप अन्य युवक ढाबे पर आए और उन्होंने रंजिशन राहुल को कमरे से बाहर निकाल कर उस पर ईंटों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
एसपी के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी निजामपुर निवासी साहिल पर पांच मुकदमे हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। अभी आरोपी जेल से जमानत पर लगभग डेढ़ वर्ष पहले आया था। इसके अलावा पुलिस ने आशीष और साहिल पर पर भी पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। साहिल पर तीन मामले सदर थाना जींद व दो मामले सोनीपत में दर्ज हैं। इसके अलावा एक आरोपी लिजवाना निवासी कुलदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट के दस मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed