फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Toilets and bathrooms started being built on complaint to the Election Commission

Jind News: चुनाव आयोग से शिकायत पर बनने लगे टॉयलेट और बाथरूम

Sun, 02 Jun 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Toilets and bathrooms started being built on complaint to the Election Commission
02जेएनडी18 : बूथ नंबर 21 पर टॉयलेट और बाथरूम बनाने में लगे मिस्त्री व मजदूर।
जींद। संडील गांव के बूथ नंबर 21 के पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार ने 25 मई को मतदान के दौरान उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव संडील के बूथ नबर 21 पर टॉयलेट व बाथरूम जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने के चलते चुनाव आयोग को शिकायत की थी। चुनाव आयोग के संज्ञान लेने पर यहां पर टॉयलेट और बाथरूम बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

संडील बूथ नंबर 21 के पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के कई पोलिंग बूथ पर टॉयलेट और बाथरूम जैसी मूलभूत व्यवस्था थी। बहुत से बूथ पर महिला पोलिंग ऑफिसर की भी ड्यूटी लगाई हुई थी, लेकिन अभी भी कई बूथ ऐसे हैं जहां पर टॉयलेट और बाथरूम जैसी मूलभूत व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से की थी।
विज्ञापन

शिकायत के 5 दिन में शुरू हुआ काम
सुरेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने शिकायत पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए टॉयलेट व बाथरूम बनाने शुरू कर दिया है। हरियाणा में ऐसे कई बूथ होंगे जो गांव की चौपाल या सरकारी प्राइमरी स्कूल में हैं। वहां पर टॉयलेट और बाथरूम जैसी मूलभूत व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन जब तक कोई पीठासीन अधिकारी इसकी लिखित शिकायत नहीं करेगा तब तक ऐसे बूथ पर टॉयलेट और बाथरूम जैसी मूलभूत व्यवस्था करवाना प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा।

02जेएनडी18 : बूथ नंबर 21 पर टॉयलेट और बाथरूम बनाने में लगे मिस्त्री व मजदूर।

02जेएनडी18 : बूथ नंबर 21 पर टॉयलेट और बाथरूम बनाने में लगे मिस्त्री व मजदूर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed