फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today's teenager will become the beauty of someone's home tomorrow: Dr. Ramesh Panchal

आज की किशोरी कल किसी के घर की रौनक बनेगी : डाॅ. रमेश पांचाल

Fri, 29 Mar 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Today's teenager will become the beauty of someone's home tomorrow: Dr. Ramesh Panchal
अलेवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा पर वीरवार को किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा ने की और मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पंचाल ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियों को नशा, कुपोषण, एनीमिया, माहमारी और उन में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. रमेश पंचाल ने कहा कि एनीमिया एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है। इसका मुख्य कारण अल्प पोषण व खानपान में कमी होना पाया जाता है। किशोरावस्था में निरतंर शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं। इसलिए इस दौरान किशोरियों को खानपान का उचित ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की किशोरी कल किसी के घर की रौनक बनेगी। अगर एक किशोरी अस्वस्थ रहेगी तो बेहतर कल का क्या निर्माण करेगी। इसलिए माता-पिता का दायित्व बनता है कि किशोरियों के पोषण का सर्वाधिक ध्यान रखें और साथ ही किशोर को नशा आदि से दूर रहने के लिए प्रति जागरूक किया। किशोर-किशोरियों को अपने दांतों की नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस फूलना, जल्दी थक जाना, भूख न लगना, चक्कर आना व माहवारी में परेशानी होना आदि एनीमिया के लक्षण हैं। यदि किसी किशोरी को इस प्रकार की समस्या आ रही है तो उससे अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना परीक्षण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था 10 से 19 वर्ष की आयु का अंतराल है। इस दौरान किशोर-किशोरियों में शारीरिक व मानसिक विकास और परिवर्तन तेजी से होते हैं। इन परिवर्तनों को समझ पाने में किशोर और किशोरी स्वयं को भ्रम की स्थिति में पाते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य एवं वृद्वि प्रभावित होती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश शर्मा, सूचना सहायक राजेश कुमार, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर कुलदीप सिंह, डाॅ. अन्नू, सीएचओ शंकर, एएनएम केलो देवी, सतविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed